मुंगेर से लगातार विधायक रहे स्व०रामदेव सिंह यादव का दूसरा पुण्य तिथि मनाया गया।

मुंगेर/बिहार।


विश्वमोहन कुमार विधान।



मुंगेर से लगातार तीन बार विधायक रह चुके बिहार सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री और गरीबों के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष करने वाले समाजवादी राजनेता स्वर्गीय रामदेव सिंह यादव की द्वितीय पुण्यतिथि उनके स्थानीय खोजा बाजार,मुंगेर में स्थित आवासीय परिसर में समारोह आयोजित कर मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता कामरेड सुखदेव यादव ने और मंच संचालन जदयू प्रदेश राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य मनोरंजन मजुमदार ने किया। पुण्यतिथि समारोह के आयोजक देवाशीष देव थे जो स्वर्गीय रामदेव सिंह यादव के बड़े पुत्र हैं। इस समारोह में मुंगेर विधायक माननीय प्रणव कुमार,जदयू के प्रदेश सचिव संतोष कुमार सहनी,राजद के प्रदेश सचिव पंकज यादव,वरीय अधिवक्ता सुरेश तांती,नागेश्वर यादव, जमालपुर रेल कारखाना मज़दूर मेन्स युनियन के पूर्व उपाध्यक्ष युगल किशोर यादव,मुंगेर टाउन डेवलपमेंट कमिटी के संयोजक रंजीत गुप्ता,विद्यानंद मंडल, अवकाश प्राप्त बैंक पदाधिकारी वीरेन्द्र सिंह,अनिल यादव,मुंगेर विधिज्ञ संघ के उपाध्यक्ष निशिकांत यादव,मथुरा शर्मा, जदयू प्रदेश सलाहकार एवं लमार्ट उच्च विद्यालय के प्रबंध निदेशक डेविड बेन्जामिन,जे0आर0एस0कालेज के प्राचार्य देवराज सुमन, समाजसेवी सार्जन यादव उर्फ हरि ओम,सुनिल कुमार,मुकेश कुमार,विसुनदेव यादव, आर0डी0एस0वाई0 सायंस काॅलेज मुंगेर की प्राचार्या विनीता देवी सहित अनेकों प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत किया और सैकड़ों लोग भी उपस्थित थे।समारोह के शुरूआत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय रामदेव सिंह यादव के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर विधायक प्रणव कुमार ने स्वर्गीय रामदेव बाबू को जनता के लिए पूर्ण समर्पित राजनेता बताया।जदयू के प्रदेश सचिव संतोष सहनी ने कहा कि स्वर्गीय रामदेव सिंह यादव सिर्फ मुंगेर ही नहीं सम्पूर्ण बिहार के समाजवादी विचारधारा के बड़े शख्सियत थे जिन्होंने भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के सानिध्य में रह कर जीवनपर्यंत गरीबों, मजलूमों की सेवा किया और अन्याय,जुल्म के विरोध में अपने आवाज को हमेशा बुलंदी एवं मजबूती के साथ उठाया करते थे। समारोह को अनेकों लोगों ने संबोधित करते हुए स्वर्गीय रामदेव सिंह यादव के साहसिक कार्यों को याद करते हुए जात पात और धर्म से ऊपर उठकर मुंगेर वासियों की सेवा करने वाले महान राजनेता को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया और उनके पदचिन्हों पर चलकर उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

  

Related Articles

Post a comment