रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण सफलता पर समाजसेवी ने कुर्था थानाध्यक्ष को दी बधाई।

संजय सोनार/कुर्था अरवल

कुर्था (अरवल) भारतीय एवं वितरण मंत्रालय के सदस्य कुर्था विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संतोष कुमार सिंह ने चैत्र नवरात्र के पावन महीने के दौरान होने वाले रामनवमी पर्व पर कुर्था थाना क्षेत्र मैं शांतिपूर्ण तरीके से सफल संचालन को लेकर कुर्था थाना अध्यक्ष उमाशंकर सिंह को बधाई दी है इस दौरान उन्होंने कुर्था थाना अध्यक्ष को बुके देकर सम्मानित भी किया उन्होंने कहा कि कुर्था थाना अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व का नतीजा है कि विभिन्न पर्वों के दौरान कुर्था में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घटती और शांतिपूर्ण तरीके से सभी धर्मों के लोग अपने पर्वों को काफी दमदार तरीके से मनाते हैं जिसका श्रेय कुर्था थानाध्यक्ष को जाता है जिनके द्वारा चाहे पर्व का समय हो या फिर किसी प्रकार का चुनाव हो या फिर लॉयन ऑर्डर का कहीं कोई प्रॉब्लम हो वहां यह सदैव तत्पर रहते हैं जिसका प्रतिफल है कि इनके कार्यकाल के दौरान कुर्था थाना क्षेत्र में विभिन्न पर्व व कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से होती है इस मौके पर पवन शर्मा, वकील आलम, धर्मेंद्र कुमार , संजय कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment