कैबिनेट के मंत्री विनोद कुमार सिंह के तीसरे पुण्य तिथि मनाई गई।

कटिहार/ मनसाही से प्रत्येक न्यूज के लिए सोनी कुमारी की रिपोर्ट।


कटिहार : सरकार में खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री रहे दिवंगत विनोद सिंह स्वर्गीय विनोद सिंह के तीसरी पुण्यतिथि पर बथनाहा स्थित पेट्रोल पंप पर उनके प्रतिमा का अनावरण अतिथियों ने किया.पेट्रोल स्थित पूर्व मंत्री के प्रतिमा पर सर्वप्रथम उनकी पुत्री क्रिस्टी सिंह ने माल्यार्पण कर अपने पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया .इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद  एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल, विधायक कविता पासवान, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल, जिला परिषद के अध्यक्ष रश्मि सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी, पूर्व एमएलसी राजवंशी सिंह, पूर्व विधायक विभाष चौधरी इत्यादि लोग मंचासीन थे. इसके बाद बारी-बारी से उपस्थित अतिथियों की ओर से पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे तार किशोर प्रसाद ने कहा कि दिवंगत विनोद सिंह बहुत ही अच्छे व्यवहार के कुशल नेता थे. जिनके नेतृत्व में कई कार्य विधानसभा क्षेत्र में हुए हैं. उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि विनोद सिंह भाजपा के कर्मठ और जुझारू नेता थे. उनके श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.

कोढा विधायक कविता पासवान ने कहा कि पति जाने का दर्द एक महिला ही जान से जान सकती है. हालांकि परिस्थितियों से उभर कर विधायक निशा सिंह आगे बढ़ रही है. उन्होंने दिवंगत विनोद सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया. नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि पूर्व मंत्री विनोद सिंह काफी अच्छे व्यवहार के नेता थे. उन्हें हमेशा लोग याद करेंगे. जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने कहा कि स्वर्गीय विनोद सिंह बहुत ही मृदुभाषी स्वभाव के थे. लोगों के चाहिता नेता थे. उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार के मंत्री रहे स्वर्गीय विनोद सिंह की जितनी तारीफ की जाए कम है.इन्होंने कम समय में सरकार में बहुत अच्छा काम किया है. कार्यक्रम में भाजपा के लोकसभा प्रभारी प्रफुल्ल वर्मा,  जिला अध्यक्ष मनोज राय जिला अध्यक्ष लखी प्रसाद महतो, जिला अध्यक्ष अररिया सतीश खुराना, चंद्रभूषण ठाकुर, अरविंद चौधरी, अरुण सिंह, चंद्रशेखर आजाद,वरिष्ठ भाजपा नेता राम यादव,पूर्व प्रमुख राम लखन साह, मुखिया राम अवतार सिंह, मुकेश पासवान, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेश कुमार शर्मा, वार्ड पार्षद प्रमोद कुमार महतो, भाजपा नेता अमित सिंह,भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीना झा,उपाध्यक्ष छाया तिवारी, पूनम सिंह, चांदनी देवी, सरिता जायसवाल, श्वेता राय,  नीलू साह  अर्चना देवी, शीला देवी  रुचि कुमारी  नीतू पासवान  शोभा साहू, ईशा गुप्ता, पूर्णिमा कुमारी, रश्मि कुमारी समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे.

  

Related Articles

Post a comment