76 वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर हसनपुर प्रखंड में रहा हर्षोल्लास का माहौल ।



गणतंत्र दिवस हमारे भारतीय संविधान को सदा स्मरणीय रखने वाला चिरस्मरणीय दिवस है।:- राजकुमार राय ,पूर्व विधायक


अश्वनी कुमार, समस्तीपुर 


समस्तीपुर (हसनपुर):- प्रखंड क्षेत्र में 76 वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर  चारों तरफ हर्षोल्लास का माहौल देखा गया ।इस अवसर पर  प्रखंड मुख्यालय हसनपुर में प्रखंड प्रमुख अंजू देवी व मरांचीउजागर पंचायत सरकार भवन पर मुखिया गीता देवी के द्वारा झंडोतोलन किया गया । इसके अलावा स्थानीय थाना में थानाध्यक्ष निशा भारती,आरपीएफ कार्यालय हसनपुर में आरपीएफ प्रभारी ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार,न्यू प्रखंड संसाधन केंद्र हसनपुर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ संगीता मिश्रा,पीसी स्कूल पटसा में निदेशक रामकिशोर राय, दिल्ली पब्लिक स्कूल में चेयरमैन संजय गुप्ता,पी सी स्कूल सकरपुरा में निदेशक संजय मिश्रा, मध्य विद्यालय सीही में प्रधानाध्यापक शंभूनाथ , लोहिया कर्पूरी आश्रम स्थित प्रखंड जद यू कार्यालय पर  प्रखंड जद यू अध्यक्ष हसनपुर संजीव कुमार कुशवाहा,श्रीराम हीरो एजेंसी हसनपुर ब्लॉक रोड पर संचालक सह जनसुराज पार्टी के बिथान प्रखंड अध्यक्ष नीतेश कुमार नीतू उर्फ छोटू भाई के द्वारा झंडोतोलन किया गया।साथ ही प्रखंड स्तरीय अन्य सरकारी कार्यालयों ,सरकारी व निजी विद्यालयों में भी  झंडोतोलन किया गया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र में गणतंत्र दिवस समारोह  के दौरान काफी उत्साह का माहौल देखा गया।बताया जाता है कि प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर सरकारी व निजी स्कूलों के अलावा प्राइवेट कोचिंग संस्थानों में भी बड़े धूमधाम के साथ 76 वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया । समारोह के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार राय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे भारतीय संविधान को सदा स्मरणीय रखने वाला चिरस्मरणीय दिवस है।मौके पर हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह समस्तीपुर जिला जद यू मुख्य प्रवक्ता व  पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार राय , प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह 

मरांचीउजागर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शिवचंद्र यादव , राजद किसान सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष  सह पूर्व जिलापार्षद  शंभुभूषण यादव , प्रखंड विकास पदाधिकारी हसनपुर मनोज कुमार,अंचलाधिकारी हसनपुर हनी गुप्ता, जद यू नेता सह जिला उपाध्यक्ष विजय यादव , भाजपा नेता संजय सिंह लल्लू , मनोरंजन राय, ऋषिराज  सिंह ,पूर्व पैक्स अध्यक्ष सह जद यू नेता रामचंद्र पासवान , व्यापार मंडल के प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र यादव, पूर्व प्रमुख संजय गुप्ता,दिल्ली पब्लिक स्कूल की निदेशक सह पूर्व मुखिया राजी गुप्ता , उपप्रमुख रूबी गुप्ता, पूर्व प्रमुख सह पंचायत समिति सदस्य  प्रतिनिधि बुल्लू दास,बड़गांव पंचायत के मुखिया रणवीर पासवान, पंस सदस्य शिमा भारती,पंस प्रतिनिधि गौरीशंकर यादव, हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी नेता संजय सितांशु,जद यू नेता  सह युवा जद यू के जिला उपाध्यक्ष ललित कुमार यादव उर्फ गुड्डू , सहित अन्य  गणमान्य जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग मौजूद थे ।

  

Related Articles

Post a comment