मधुबनी-विश्वकर्मा समाज के श्रमिकों के अधिकार के लिए 24जनवरी को होंगा विशाल प्रदर्शन : रामचंद्र शर्मा

किशोर कुमार ब्यूरो 

मधुबनी-एटक से संबंध यूनियन विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति( काष्ठ कर्मी संघ) का जिला स्तरीय विस्तारित बैठक स्थान मिथिला भवन, गंगा सागर पोखरा, मधुबनी में जिला अध्यक्ष मिश्रीलाल ठाकुर के अध्यक्षता में संपन्न हुई! बैठक में प्रदेश मुख्य संरक्षक राम चंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा विश्वकर्मा समाज के लोग 80% अपने पेसा दैनिक मजदूरी पर निर्भर है। सरकार की कई योजनाएं मात्र पेपर में चल रही है, सरकार की  श्रम संसाधन विभाग से संचालित योजना बिहार भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का लाभ 7 वर्षों से निबंधित श्रमिकों को नहीं मिल रहा है। विभाग मृतप्राय है,पदाधिकारी के मनमानी से वर्ष 2013-14 में निबंधित श्रमिकों से अंश दान लेने के बाद योजना में अनुदान राशि विवाह योजना, मृत्यु लाभ, मातृत्व लाभ, स्वास्थ्य, शिक्षा, घर मरम्मत इत्यादि लाभ से श्रमिक वंचित है। श्री शर्मा ने कहा 9 सूत्री मांगों को लेकर संगठन राज्य स्तरीय आयोजित आंदोलन 24 जनवरी 2023 को संपूर्ण बिहार में जिला पदाधिकारी के समक्ष विशाल प्रदर्शन एवं धरना करेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा ने कहा देश के आजादी के 75 साल बाद भी विश्वकर्मा समाज जिसकी संख्या 6% है सत्ता में हिस्सेदारी नहीं दिया गया। आज तक सरकार में एक भी जनप्रतिनिधि नहीं है। विश्वकर्मा समाज में उद्योग के नाम पर मात्र एक आरा मिल चल रहा है उसमें भी शोषण दोहन हो रहा है। अन्य  समाज के लोग संचालित करते हैं  मिलों की संख्या न्यायालय द्वारा 3200 किया गया है लेकिन पूर्व से आवेदित लोगों को लाइसेंस नहीं निर्गत किया जा रहा है। अध्यक्ष श्री मिश्रीलाल ठाकुर ने कहा देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार के कारण हमारे समाज के अच्छे अच्छे कलाकार आपने राज्य से पलायन कर रहे हैं। एक तरफ निजी करण के नाम पर कॉर्पोरेट घराना, उद्योगपति एवं पूंजीवाद के हाथों राष्ट्रीय संपदा बेची जा रही है। संयुक्त सचिव श्री सतीश ठाकुर ने कहा समिति की मुख्य मांग शिल्पी विकास निगम की स्थापना जिला स्तर पर किया जाए ताकि मजदूरों एवं योग्य कलाकार को रोजी-रोटी की समस्या ना हो। बैठक को अताउल रहमान अंसारी, विश्वनाथ शर्मा, नागेश्वर ठाकुर, विजय कुमार शर्मा, रामकृष्ण ठाकुर, वेचन शर्मा, राजकुमार ठाकुर, संजीत कुमार, देव कुमार ठाकुर, अनिरुद्ध ठाकुर, विमल ठाकुर, गोपाल ठाकुर, शिवराम ठाकुर, सूर्य नारायण ठाकुर, दिनेश ठाकुर, रामदेव ठाकुर, उमेश ठाकुर, छोटेलाल शर्मा, रंजीत कुमार शर्मा आदि ने संबोधित किया।

  

Related Articles

Post a comment