पटना के गांधी मैदान में 11 अप्रैल को बिहार बदलाव रैली में बेगूसराय से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल:- विंग कमांडर रणजीत कुमार


प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ



बेगूसराय में जन सुराज पार्टी के जिला मुख्य प्रवक्ता सेवानिवृत्त विंग कमांडर रणजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 अप्रैल को पटना गांधी मैदान में आयोजित होने वाली *बिहार बदलाव रैली* में बेगूसराय से हजारों कार्यकर्ता शामिल होने जा रहे हैं। इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस जिला अध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार की अध्यक्षता में की गई जिसमें जिला प्रभारी शहाब मलिक और जिला प्रवक्ता मोहम्मद तौक़ीर की मौजूद रहे। जन सुराज पार्टी द्वारा आयोजित बिहार बदलाव रैली बिहार में व्याप्त कुछ खास बिंदुओं के खिलाफ है। बिहार में पेपर लीक और भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ, बेरोजगारी और पलायन के खिलाफ़, बढ़ते अपराध के खिलाफ, बिहार में राजनीतिक परिवारवाद और जातिवाद के खिलाफ, बिहार में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ, भूमि सर्वे और स्मार्ट मीटर में लूट के खिलाफ, भ्रष्टाचार और अफसरशाही के खिलाफ, बिहार में शराबबंदी से हो रहे नुकसान के खिलाफ बिहार बदलाव रैली की जा रही है। 

बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की चाहत रखने वाले सभी लोग इस रैली में सादर आमंत्रित हैं।

  

Related Articles

Post a comment