तिरहुत कमिश्नर ने सरस्वती विद्या निकेतन का किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरपुर: तिरहुत प्रमंडल आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह द्वारा सरस्वती विद्या निकेतन (माॅडल स्कूल), राजकीय जिला स्कूल, मुजफ्फरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने वर्ग कक्षों में जाकर विभिन्न कक्षाओं के संचालन का फर्स्ट-हैण्ड एक्सपिरियंस (प्रत्यक्ष अनुभव) लिया, विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया तथा उनकी आवश्यकताओं एवं आकांक्षाओं से रू-ब-रू हुए। 

आयुक्त ने कहा कि सरकार के उद्देश्यों एवं छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक जरूरतों के अनुरूप गुणवतापूर्ण उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सात निश्चय-3 के तहत उन्नत शिक्षा-उज्जवल भविष्य के अन्तर्गत विद्यालयों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। आयुक्त ने अधिकारियों को विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों से नियमित संवाद स्थापित करने एवं फीडबैक लेने का निदेश दिया।

रूपेश कुमार की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment