

चुनाव के पहले अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए रालोमो ने महारैली कर दिखाया अपना दम खम
- by Raushan Pratyek Media
- 05-Sep-2025
- Views
पटना से ब्यूरो चीफ अजय शंकर की रिपोर्ट
पटना। शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती पर पटना के मिलर हाई स्कूल के ग्राउंड में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने महारैली कर अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए महारैली का आयोजन किया। इस रैली में प्रदेश के 38 जिलों से पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। इस रैली का नाम संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली रखा गया था। रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा की जगदेव बाबू की शहादत को याद करते हुए हम उन्हें शत-शत नमन करते हैं। आज अगर असमय उनकी हत्या नहीं की जाती तो बिहार प्रदेश का परिदृश्य कुछ और होता। अचानक मृत्यु होने के कारण वह अपने पार्टी के लिए उत्तराधिकारी नहीं छोड़ पाए। आज अगर उनकी पार्टी होती तो लालू यादव और नीतीश कुमार जैसे नेता उनकी पार्टी में होते। आज की रैली में हम यह मांग करते हैं की बहुत समय से लोकसभा का परिसीमन नहीं हुआ है जिससे लोकसभा का क्षेत्र बड़ा होने के चलते उसका सही ढंग से विकास नहीं हो रहा है इसलिए लोकसभा का परिसीमन होना अनिवार्य है। जिससे क्षेत्र का सही ढंग से विकास हो सके। और आम जनमानस को इसका फायदा मिल सके। इससे पहले मुजफ्फरपुर में भी पार्टी का संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महा रैली का आयोजन हो चुका है। आज के महारैली में पूरे बिहार से पार्टी के कार्यकर्ता और अधिकारी आए हुए थे। और पूरे जोश खरोश के साथ उपेंद्र कुशवाहा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। अगर देखा जाए तो यह महारैली चुनाव के पहले एक ढंग से शक्ति प्रदर्शन करने के लिए था। अपने दावेदारी को मजबूत करने के लिए पार्टी ने राजधानी में महारैली का आयोजन किया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि एनडीए के सीट बंटवारे में राष्ट्रीय लोक मोर्चा को कितनी सीटें मिलती है।

Post a comment