मुंगेर के पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल का शोक सभा के साथ श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

मुंगेर/बिहार।


विश्वमोहन कुमार विधान।



स्थानीय बाटा चौक के निकट नंदकुमार पार्क,मुंगेर में जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव संतोष सहनी की अध्यक्षता में मुंगेर के पूर्व सांसद स्वर्गीय के ब्रह्मानंद मंडल का शोक सभा सह श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ो जदयू के पदाधिकारी,वार्ड पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।सभी उपस्थित साथियों ने स्वर्गीय  ब्रह्मानंद मंडल के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया इस अवसर पर जदयू के प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य मनोरंजन मजूमदार ने कहा कि स्वर्गीय ब्रह्मानंद मंडल जीवन पर्यंत गरीबों पिछड़ों,अति पिछड़ों अल्पसंख्यक वर्गों और दलित तथा समाज के वंचित वर्गों के हितों के लिए संघर्षरत रहे थे एक सांसद के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए मुंगेर विकास के लिए लगातार संघर्ष करते रहे शोक सभा में उपस्थित जिला जदयू के उपाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह,बरियारपुर प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव मंडल,तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार, बिहार प्रदेश युवा जदयू के उपाध्यक्ष शिवम मंडल,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव,सत्यजीत प्रकाश एवं वीरेंद्र निषाद,दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उमेश चौधरी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मोहम्मद जसीमुद्दीन, जदयू के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विपिन कुशवाहा जदयू के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण चंद्र उर्फ बाबुल, खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष भानु प्रकाश,तकनीकी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष नितिन कुमार, दलित प्रकोष्ठ के नेता वार्ड पार्षद पंकज तांती,जदयू के जिला उपाध्यक्ष सैयदा हिना नाजनीन, वार्ड पार्षद राजेश ठाकुर,वार्ड पार्षद हीरो यादव,किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजीव रंजन, जदयू नेता चांद,अरविंद यादव,अमित कुमार,विनोद कुमार,सुबोध कुमार अधिवक्ता बालकृष्ण,पूर्व वार्ड पार्षद अनीता साहू,जूली खातुन,संगीता कुमारी अधिवक्ता,तौकीर अहमद,मोहसिन आलम,निरंजन सिंह,राजेंद्र कुमार राजू,परशुराम यादव,ललिता देवी,सुधा देवी,माधुरी देवी,अरुणा देवी,वीर अभिमन्यु,पवन कुमार मनीष कुमार झा,मनोज चौधरी दिलदार हुसैन,शाहिद सहित अनेकों  साथियों ने अपने संबोधन में पूर्व सांसद स्वर्गीय ब्रह्मानंद मंडल को एक सच्चा जन सेवक बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा देने का संकल्प लिया अपने अध्यक्षीय  संबोधन में प्रदेश सचिव संतोष सहनी ने पूर्व सांसद स्वर्गीय  मंडल को गरीबों का हितैसी बताते हुए गंगा पर रेल का सड़क पुल के निर्माण हेतु किए गए संघर्षो की चर्चा करते हुए मुंगेर विकास के लिए संघर्षरत रहने वाला बताया उन्होंने कहा कि उनके निधन से मुंगेर वासियों ने अपना सच्चा सेवक को दिया जिसकी पूर्ति निकट भविष्य में संभव नहीं है।शोक सभा के अंत में सभी उपस्थित साथियों ने खड़ा होकर 2 मिनट का मौन रखकर  पूर्व सांसद स्वर्गीय ब्रह्मानंद मंडल के आत्मा की शांति की कामना किया।

  

Related Articles

Post a comment