मुजफ्फरपुर में 101 तुलसी पौधे वितरण कर मनाई गई तुलसी पूजन महोत्सव



  Reporter/Rupesh Kumar 


 मुजफ्फरपुर : साहूपोखर पूजा समिति की ओर से साहूपोखर बङा मंदिर पर तुलसी पूजन महोत्सव मनाया गया।संस्था की ओर से 101 तुलसी का पौधा बांटा गया साथ ही मंदिर के पास कई तुलसी के पौधे लगाये गयें।

   

   पूजा समिति के मुख्य संरक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि तुलसी का हमारे जीवन मे धार्मिक,आध्यात्मिक,आयुर्वेदिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक महत्व है।घर और कार्यालय मे तुलसी रखने से वास्तुदोष दूर होता है,नित्य दिन तुलसी के सेवन से शारीरिक उर्जा सक्रिय होती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है,विष्णु,राम और कृष्ण की पूजा तुलसी के बीना अधूरी है और किसी भी आयोजन मे बिना तुलसी के भोजन या प्रसाद नही बंटता है.


इस दौरान पूजा समिति के आचार्य पंडित अजय झा,अध्यक्ष मनीष कुमार सोनी,श्रीरंजन साहू,राकेश तिवारी,आकाश चौधरी,पंडित विप्लव कौशिक,गणेश प्रसाद,पूनम सिन्हा,यदुनंदन भगत,आर्यन तिवारी,अमृता सोनी,सुहानी सोनी,नीलम गुप्ता सहित दर्जनो श्रद्धालु मौजूद रहें.

  

Related Articles

Post a comment