

मधुसुदनपुर थाना अंतर्गत अवैध 234 ग्राम ब्राउन शुगर, डिजिटल तराजू, हथियार, मोटरसाइकिल एवं 4,38,990/- रू0 नगद के साथ 03 व्यक्ति गिरफ्तार।
- by Raushan Pratyek Media
- 18-Jun-2025
- Views
भागलपुर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी / छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है।
इसी क्रम में भागलपुर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मधुसुदनपुर थाना अंतर्गत ग्राम मनसर का रहने वाला मिथलेश यादव उर्फ साबो यादव अपने पुत्रों के साथ मिलकर अपने घर से ब्राउन शुगर एवं हथियार का व्यापार करता है।
सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, नगर के निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर-2 के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा मनसर स्थित मिथलेश कुमार उर्फ साबो यादव के घर पर छापेमारी करने पर कुल 234 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, 02 देशी कट्टा, 06 जिंदा कारतूस, 01 डिजिटल तराजू, 03 मोटरसाइकिल एवं 4,38,990/- रू0 नगद जब्त किया गया तथा इस आरोप में मिथलेश यादव उर्फ साबो यादव सहित कुल 03 व्यक्तियों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में मधुसुदनपुर थाना कांड सं0-92/25 सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया तथा अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।
बरामदगी :-
01. ब्राउन शुगर :- 234 ग्राम
02. मोटरसाइकिल :- 03
03. नगद : 4,38,990/- रू०
04. देशी कट्टा :- 02
05. जिंदा कारतूस :- 06
06. डिजिटल तराजू :- 01
गिरफ्तार व्यक्तियों की विवरणी :-
01. मिथलेश यादव उर्फ साबो यादव, पे०-स्व० बसंत यादव
02. विशाल कुमार
03. हिटलर, दोनों पे०-मिथलेश यादव, तीनों थाना-मधुसुदनपुर, जिला-भागलपुर।
पुलिस उपाधीक्षक नगर-2 के नेतृत्व में छापेमारी दल की विवरणी :-
01. पु०अ०नि० सफदर अली, थानाध्यक्ष, मधुसुदनपुर थाना।
02. पु०अ०नि० राहुल कुमार, बबरगंज थाना।
03. स०अ०नि० रत्नेश कुमार सिंह एवं अरूण कुमार, मधुसुदनपुर थाना।
04. सशस्त्र बल, मधुसुदनपुर थाना।
भागलपुर पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर।।

Post a comment