केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने निजी बिद्यालय का उद्घाटन किया




मोतिहारी:--सुगौली के छपरा बहास स्थित जीके मेमोरियल स्कूल का उद्घाटन करने मंगलवार को केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पहुंचे। जहां स्कूल के उद्घाटन के बाद उन्होंने उपस्थित भाजपा के अधिकारियों और कार्यकताओं के साथ समीक्षा बैठक की।जिला भर से पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री राय ने संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि आगामी पांच मार्च को पश्चिमी चंपारण के लौरिया में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की विशाल आमसभा होनी है। जिसमें लाखों की संख्या में लोग उपस्थित होंगे। जहां गृह मंत्री श्री शाह लोगो को संबोधित करेगे।जहां आमसभा को सफल बनाने के लिए आप सभी हजारों की संख्या मे वहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि आप इस बैठक से एक संकल्प लेकर जाइए और आमसभा में उतने लोगो को लेकर पहुंचिए जिससे आप की सफलता स्पष्ट रूप से दिखलाई पड़े। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री कई तरह का संदेश लेकर आ रहे हैं। जो आमसभा में पहुंचे लोगो के बीच रखेंगे। यह कार्यक्रम लौरिया में रखा गया है।यह आम सभा बहुत हीं कम समय में रखा गया है। जहां आप लोगो की मेहनत के बल पर हीं इसकी सफलता मिलेगी।पार्टी को यह भरोसा है कि कम समय में होने वाला यह आम सभा अब तक का सबसे सफल आम सभा होगा।पश्चिम चम्पारण की धरती पर कुछ साजिश के तहत बड़ी तेजी से बदलाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चम्पारण के चीनी मिलों को एक साज़िश के तहत बंद किया जा रहा है। मील मालिकों को परेशान किया जा रहा है। उनको धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नीतिश सरकार एक तरफ रोजगार देने की बात करती है तो दुसरी ओर उघोगपतियो को धमकाया जा रहा है।उन्होंने नीतिश सरकार को चैलेंज करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी कि सरकार ऐसा कतई नही होने देगी।वही सांसद डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि सुगौली विधानसभा क्षेत्र से दो सौ गाडियां पहुंचेंगी।यह कार्यकताओं की बहुत बड़ी जिम्मेवारी है। उनके ही मेहनत पर यह आम सभा सफल होगा।कार्यक्रम को डां संजय जायसवाल,पूर्व मंत्री रामचन्द्र सहनी,बबलु गुप्ता, सतीश चन्द्र दुबे, भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी विकास कुमार शर्मा सहित अन्य लोगो ने संबोधित किया।

  

Related Articles

Post a comment