बेगुसराय में अनोखा 25 वा शादी वर्षगांठ मनाया गया,मौके पर पौधा वितरण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ



बेगूसराय शहर के सम्मानित व्यवसायी सह समाजिक कार्यकर्ता शम्भू कुमार ने अपने शादी के 25 वें सालगिरह पर आये हुए अतिथियों का फलदार और रुद्राक्ष का पौधा से स्वागत किया उन्होंने कहा विश्व अभी जलवायु परिवर्तन के संकट से गुजर रहा है मौसम की प्रतिकूलता के कारण कही अतिवृष्टि तो कही अल्प वृष्टि हो रही इसके संतुलन का एक ही उपाय है पेड़ लगाया जाय चाहे उत्सव कोई भी हो गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह उपाख्य लल्लू बाबू ने कहा सरकार के साथ समाज जिस काम में सहभागी होता वो सफल हो जाता आज सरकार के साथ समाज के भी सजग लोग इस मुहीम से जुड़ रहे हैं ये सराहनीय है समाज के अन्य आयाम के साथ गंगा समग्र भी जागरूकता अभियान चला रहा है और लोगों को पेड़ लगाने, बाटने के लिए प्रेरित कर रहा है नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा पौधा से स्वागत करना अच्छी परम्परा है समाज को एक सकरात्मक संदेश जाता है हमलोग भी इस अभियान में लगे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा पेड़ लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार ने भी इस अभियान की तारीफ की उन्होंने कहा हमलोग भी इस दिशा में गंगा समग्र के माध्यम से काम कर रहे हैं   बेगूसराय के मेयर पिंकी कुमारी उपमेयर अनीता राय पूर्व मेयर संजय सिंह ने भी इस अभियान की तारीफ की निवर्तमान विधान परिषद सदस्य रजनीश कुमार बेगूसराय आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर ए के राय, डॉक्टर विद्यानंद सिंह डॉक्टर बलवन कुमार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह संजय सिंह, संजय गौतम, अशोक कुमार अमर  बाइट कम्प्यूटर के संजय सिंह सेंट जोसेफ अभिषेक सिंह ने कहा समाज के प्रबुद्ध लोगों द्वारा इस अभियान को गति मिलेगा तो निश्चित ही भारत पर्यावरण संतुलन में अग्रणी रहेगा शम्भू कुमार का यह  प्रयास सराहनीय है।

  

Related Articles

Post a comment