पटना में प्रदर्शन के दौरान उपद्रव करने वाले की फोटो सोशल मीडिया पर जारी कर पुलिस ने की खास अपील, मुजफ्फरपुर पुलिस ने इनाम की भी घोषणा की

पटना: बीते दिनों राजधानी पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान उपद्रव और पुलिस - पत्रकारों पर हमला करने वाले उपद्रवियों की पहचान में जुटी हुई है। राजधानी पटना की पुलिस ने प्रदर्शन की आड़ में उपद्रव और पुलिस - पत्रकारों पर हमला समेत कई संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से कुल 117 उपद्रवियों का फोटो जारी कर उनकी पहचान करने की अपील की है। इसके साथ ही मुजफ्फरपुर पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान बताने वाले लोगों को 10 हजार रुपए इनाम देने की भी घोषणा की है।

बता दें कि बीते दिनों केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफा की मांग को लेकर दिल्ली के बाद पटना समेत बिहार के कई शहरों में उग्र प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन की आड़ में कुछ उपद्रवियों ने पुलिस और पत्रकारों पर हमले किए तो कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। बता दें कि छात्रों के प्रदर्शन का मुद्दा को विपक्ष भी भुनाने में जुटी हुई है और बिहार विधानसभा से लेकर संसद तक सदन की कार्यवाही के दौरान जोरदार हंगामा किया तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

  

Related Articles

Post a comment