वंदे मातरम का विरोध दो शिक्षकों को पड़ा भारी, अब स्थानीय विधायक ने भी कर दी बड़ी मांग...
- by Manjesh Kumar
- 28-May-2026
- Views
कटिहार: कटिहार के एक स्कूल में वंदे मातरम का विरोध करना दो शिक्षकों को भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। पहले ही दिन स्थानीय लोगों ने शिक्षकों की इस हरकत का विरोध किया तथा वरीय अधिकारियों को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की मांग की। अब इस मामले में स्थानीय विधायक ने भी नाराजगी जाहिर की तथा शिक्षकों को निलंबित किए जाने की मांग कर दी है। मामला बरारी प्रखंड के उच्च माध्यमिक सर्व उत्क्रमित मध्य विद्यालय मौलाना चक का है। जानकारी के अनुसार विद्यालय के दो शिक्षक अबू तालिब और फरहान अंजुम ने वंदे मातरम का विरोध किया था जिसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया है।
मामले की जांच को लेकर बीपीआरओ राजकुमार सिंह विद्यालय पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान दोनों शिक्षकों द्वारा लिखित माफीनामा भी सौंपा गया। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय विधायक विजय सिंह ने घटना की घोर भर्त्सना की है। विधायक ने कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रभक्ति से जुड़े विषयों पर किसी प्रकार का विरोध स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने शिक्षा विभाग से दोनों शिक्षकों को तत्काल सस्पेंड करने की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
कटिहार से धीरज चौधरी की रिपोर्ट


Post a comment