मुजफ्फरपुर में एक पुलिसकर्मी का शराब सेवन का वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया लाईन हाजिर


मुज़फ्फरपुर : पुरे बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, सरकार शराबबंदी कानून को सफल मान रही है, पुलिस लगातार शराब तस्करों के खिलाफ करवाई में जुटी रहती है, लेकिन जिसके जिम्मे कानून को सफल बनाने की जिम्मेदारी मिली अगर उसी पर शराब सेवन का आरोप लगे तो फिर बिहार में कितना शराबबंदी सफल हो सकता है यह बताने की जरूरत नहीं है. 


दरअसल मुजफ्फरपुर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे देखा जा रहा है की डायल 112 के एक पुलिसकर्मी एक दुकान के बाहर बिंदास शराब का सेवन करते दिखे. वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है की जो व्यक्ति कुर्सी पर बैठकर शराब की पैग बना रहा है, वह एक डायल 112 का पीटीसी कर्मी है. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो जिले के कटरा थाना क्षेत्र के बकूची चौक के पास की है. जहा कटरा थाना के डायल 112 पर कार्यरत पीटीसी सफकत खान पुलिस कर्मी बिना किसी डर के एक छोटी सी दुकान के बाहर लगे काउंटर के बीच में बैठकर शराब पी रहा है. इसी बीच वहां पर खड़े किसी ने विडियो बनाकर वसोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. हालाकि वीडियो वायरल होने के बाद मुजफ्फरपुर वरीय पुलिस अधिकारी ने तलब करते हुए तत्काल लाईन हाजीर कर पुलिस लाइन में बैठा दिया, और वायरल विडियो की सत्यता की जांच के आदेश दिए है.


डीएसपी ईस्ट वन अलय वत्स ने भी बयान जारी कर इस कार्रवाई की पुष्टि की है. हालांकि अभी तक विस्तृत विभागीय कार्रवाई का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन शुरुआती स्तर पर मामले को गंभीर अनुशासनहीनता माना जा रहा है.


इस पूरे प्रकरण ने शराबबंदी कानून की जमीनी हकीकत और उसके पालन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। आम जनता में इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोग तंज कसते हुए कह रहे हैं जब कानून के रखवाले ही जाम से दोस्ती करने लगें तो शराबबंदी का क्या मतलब रह जाता है?


फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक बयान सीमित है, जिससे मामला और अधिक रहस्यमय और संवेदनशील बन गया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह कार्रवाई सिर्फ पूछताछ तक सीमित रहेगी या फिर कोई बड़ा अनुशासनात्मक कदम भी उठाया जाएगा.


मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट.....

  

Related Articles

Post a comment