विक्रमशिला सेतु के टूटे हिस्से का पूर्णिया सांसद ने किया निरीक्षण, राज्य और केंद्र की सरकार पर बरसे
- by Manjesh Kumar
- 14-May-2026
- Views
भागलपुर: भागलपुर के विक्रमशिला पुल टूटने से कोसी सीमांचल के लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। ढाई घंटे का सफर करने में 7 घंटे से भी ज्यादा का वक्त लग रहा है। फिलहाल यात्री नाव के सहारे गंगा नदी पार कर आ जा रहे हैं। सेना की तकनीकी टीम की निगरानी में बेली ब्रिज बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने विक्रमशिला के टूटे पुल का जायजा लिया। एनडीआरफ के नाव पर सवार होकर सांसद ने गंगा नदी के टूटे हुए पिलर के अलावा विभिन्न जगहों का मुआयना किया। यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्या से अवगत हुए।
इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने पुल टूटने के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारी पर जमकर निशाना साधा। सांसद ने कहा कि जो सरकार अपनी जनता की हिफाजत ना कर सके जो देश के अपने बच्चों के पेपर लीक आउट को नहीं रोक सके वह देश चलाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों से नाव के लिए 100 रुपया लिया जाता है, शाम 5:00 के बाद कोई नाव की व्यवस्था नहीं है जबकि होटल वाले इस आपदा का फायदा उठाते हुए लोगों से हजार रुपए वसूल रहे हैं। दूध फट रहा है, सब्जी नहीं आ रही है और माफिया नाविक 300 रुपया रंगदारी वसूल रहे हैं।
सरकार के पास क्या पैसा नहीं उद्योगपति को लाखों करोड़ों दिया जा रहा है और यहां आम जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। पुल निर्माण कंपनी पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी मिलकर पैसे की बंदर बांट करते हैं लगातार बिहार में पुल गिर रहा है। इन सबों को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।


Post a comment