पीएम मोदी से परीक्षा पर चर्चा करने वाले गया के छात्र विराज कुमार सम्मानित
- by Manjesh Kumar
- 21-Nov-2026
- Views
गया जी: बिहार के छात्र विराज कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी से परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में पीएम मोदी से चर्चा की। विराज कुमार बिहार से एकमात्र चयनित गया जिले के होनहार छात्र शामिल हुए थे। विराज कुमार गया शहर के महेश सिंह यादव महाविद्यालय के विद्यार्थी है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा पर चर्चा की। विराज कुमार बिहार से इकलौते गया जी के छात्र है जिन्हें चयन हुआ था। विराज कुमार को पीएम नरेंद्र मोदी से संवाद करने के लिए चयन होने पर परिवार रिश्तेदार गया जिले और महाविद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। विराज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल की थी।
प्रधानमंत्री भी विराज कुमार के सवालों पर प्रभावित होकर उन्होंने कहा था कि बिहार का बच्चा और राजनीति पर चर्चा ना करें ऐसा हो नहीं सकता। विराज कुमार ने कई मुद्दे पर परीक्षा पर चर्चा की। गयाजी में विराज कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा पर चर्चा को लेकर गयाजी के महेश सिंह यादव महाविद्यालय में सम्मानित किया गया। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से उन्हें मोमेंटो प्रशस्वी पत्र देकर सम्मानित किया गया। विराज कुमार इसी महाविद्यालय का 2026 - 2030 सत्र का स्नातक का विद्यार्थी है।
इस संबंध में सम्मानित छात्र विराज कुमार ने कहा कि आज मेरे लिए खुशी का पल है। मैं जिस महाविद्यालय में पढ़ता हूं इस महाविद्यालय में मुझे सम्मानित किया गया। मैं इसी महाविद्यालय का 26/30 सत्र का स्नातक का छात्र हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से चर्चा की थी। इसी को लेकर मुझे सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री बिहार सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं बिहार विधानसभा स्पीकर डॉ प्रेम कुमार द्वारा मुझे प्रशंसा पत्र देकर मुझे सम्मानित किए मेरे लिए सौभाग्य की बात है।


Post a comment