दूसरे चरण का मतदान शुरू, पहली बार जनता अपने वोट से चुनेगी मेयर : सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम

Reporter/Rupesh Kumar

मुज़फ्फरपुर : मुजफ्फरपुर मे नगर निगम चुनाव को लेकर आदर्श बूथ और पिंक बूथ बनाये गए है। इसमे एक जिला स्कूल बूथ व चक्कर मैदान मे स्थित प्रभात तारा बूथ शामिल है। जिला स्कूल को मॉडल बूथ की तर्ज पर तैयार किया गया है। जबकि, प्रभात तारा को पिंक बूथ बनाया गया है। पिंक बूथ पर केवल महिलाएं वोट करेंगी। इसको लेकर सभी बूथों पर वोटर की सुविधा के मद्देनजर मुकम्मल व्यवस्था की गई है। जिला स्कूल को मॉडल बूथ बनाया गया है। यहां पर आयोग के गाइड लाइन के अनुसार सभी सुविधा वोटर के लिए की गयी है। वही प्रभात तारा स्कूल को पिंक बूथ घोषित किया गया है। इस बूथ पर सिर्फ महिला वोटर मतदान करेगी। इससे महिलाओ मे भी काफी उत्साह है। पिंक बूथ पर ठंड से बचने के लिए हीटर भी लगाया गया है। ताकि, किसी भी वोटर पर ठंड भाड़ी नही पड़े। वही, महिलाओ ने कहा की पिंक बूथ पर आकर वोट गिराने मे काफी खुशी मिल रही है। यहां वोटर के लिए सुविधा के अनुसार हर चीज बेहतर किया गया है। काम भी बेहतर है। इस तरीके के बूथ मे वे पहली बार वोटिंग करने आई है। ठंड थोड़ी ज्यादा है। लेकिन, बूथ के अंदर हीटर लगाई गई है। जिससे ठंड बूथ के भीतर पता नही चल रहा है.

आपको बता दें कि दूसरे चरण के मतदान में मुजफ्फरपुर में 49 वार्डो पर 311 मतदान केंद्र बनाए गए है, जहां मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रहे है. हालाकि ठंड की वजह से लोग धीरे धीरे केंद्रों पर पहुंच रहे है. जबकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है. पहली बार ऐसा हो रहा है जनता अपने मत का प्रयोग कर अपना मेयर खुद चुनेगी.

  

Related Articles

Post a comment