पर्व को लेकर तस्कर जमा करने लगे हैं शराब, पिकअप से भारी मात्रा में जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

पूर्णिया: पूर्णिया के एसएसपी डॉ शौर्य सुमन के नेतृत्व में पुलिस अपराध नियंत्रण और तस्करी रोकने की दिशा में लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल से लाई जा रही भारी मात्रा में शराब जब्त की है। इसके साथ ही पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पूर्णिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सतडोव मोड़ के समीप की है। पुलिस ने इस दौरान एक पिकअप वाहन समेत 1132 लीटर शराब और 2600 रुपए नकद बरामद किया है।

मामले में मुफस्सिल थाना की पुलिस ने जानकारी दी कि बीती रात एक पिकअप से शराब की बड़ी खेप लाए जाने की सूचना मिली थी। वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार सदर एसडीपीओ 1 के नेतृत्व में टीम गठित कर वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। इस दौरान पुलिस ने जब एक पिकअप को रोकने की कोशिश की तो उसके चालक ने दूसरी तरफ भागने की कोशिश की जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। वाहन की जांच में उससे विभिन्न ब्रांड के करीब 1132 लीटर विदेश शराब पाई गई, जिसे जब्त कर लिया गया। पकड़े गए दोनों लोगों ने अपनी पहचान मधेपुरा जिलांतर्गत कुमारखंड थाना क्षेत्र निवासी चालक टुनटुन यादव और संतोष कुमार यादव के रूप में की गई।

फिलहाल पुलिस ने वाहन के साथ शराब जब्त कर मामला दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई में जुट गई। इसके साथ ही गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

  

Related Articles

Post a comment