

बिहार STF और नालंदा पुलिस के सहयोग से कुख्यात हथियार तस्कर साथ चार सहयोगी को गिरफ्तार किया,साथ में बड़े पैमाने पर हथियार बरामद।।
- by Raushan Pratyek Media
- 02-Apr-2025
- Views
पुलिस मुठभेड़ उपरांत आर्म्स तस्कर किशन कुमार एवं इसके अन्य चार सहयोगी अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार
पटना:-बिहार एस०टी०एफ० की विशेष टीम एवं नालंदा जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आर्म्स तस्कर किशन सिंह पे० प्रदीप कुमार सा० सरथा थाना बेना जिला नालंदा को हरनौत (नालंदा) थाना क्षेत्र से पुलिस मुठभेड़ के उपरांत अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में हरनौत थाना कांड संख्या 161/25 दिनांक 02.04.2025 धारा 109 (1)/324(4)/61(2)/3(5)/111(2) (6)/111 (5) बी०एन०एस० एवं 25 (1-बी) ए/26/27/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।
• गिरफ्तार अपराधी किशन सिंह के निशानदेही पर (1) रवि कुमार पे० अरविन्द कुमार सिंह सा० रॉची रोड थाना हरनौत जिला नालंदा (2) अरविन्द कुमार पे० स्व० रामचन्द्र सिंह सा० रॉची रोड हरनौत जिला नालंदा (3) मुन्ना साव पे० स्व० रघुनंदन साव सा० शिवाजी नगर थाना हरनौत जिला नालंदा (4) कुन्दन कुमार पे० रामलगन सिंह सा० महतवर थाना कल्याण बिगहा जिला नालंदा को हरनौत थाना क्षेत्र से छापामारी कर अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में हरनौत थाना कांड संख्या 162/25 दिनांक 02.04.2025 धारा 111 (6)/111 (2) (6)/111 (5) बी०एन०एस० एवं 25/27/30/35 आर्म्स एक्ट तथा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेद एक्ट दर्ज किया गया।
• निम्नलिखित अवैध आग्नेयास्त्र बरामद किया गया है :-
1. ग्लॉक पिस्टल-01
2. एन०पी० बोर रिवाल्वर-01
3. एन०पी० बोर का रायफल-01
4. ग्लॉक मैगजीन-02
5. जिंदा कारतूस-218 (विभिन्न बोर का)
6. खोखा-07
7. आग्नेयास्त्र का लाइसेन्स बुक-01
8. चारपहिया गाड़ी-01 एवं अन्य सामान
• उल्लेखनीय है कि बिहार एस०टी०एफ० की विशेष टीम को तकनीकी एवं गुत्प सूचना प्राप्त हुई कि हथियार तस्कर किशन कुमार आर्म्स के साथ चारपहिया वाहन से हरनौत बाजार से बिहार शरीफ की ओर जा रहा है। सूचना के सत्यापन के क्रम में छापामारी के दौरान एस०टी०एफ० की विशेष टीम एवं नालंदा जिला पुलिस द्वारा उसके चारपहिया वाहन को रोकने का ईशारा किया गया, पुलिस की गाड़ी देखकर वह घबरा गया एवं भागने के क्रम में सरकारी गाड़ी को धक्का मार दिया तथा फायरिंग करने लगा। पुलिसबल द्वारा आत्म-रक्षार्थ जवाबी करवाई कर उक्त अपराधी को गिरफ्तार करते हुए उसके निशानदेही पर अन्य सभी अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया।।

Post a comment