

नेपाली शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार
- by Raushan Pratyek Media
- 15-Jan-2023
- Views
रक्सौल-स्थानीय हरैया ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 72 पीस नेपाली शराब को नेपाल से लेकर आ रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी हरैया ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि हरैया थाना क्षेत्र के अहिरवा टोला प्रेम नगर के रास्ते नेपाल से शराब लेकर आ रहे एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। ई रिक्शा के जांच की गई तो उसमें से 60 पीस नेपाली कस्तूरी शराब वह 12 पीस एंबीशन शराब बरामद किया गया है। वही एक नेपाली नंबर ना 1 ह 5697 ई-रिक्शा सहित प्रेम नगर अहिउवा टोला निवासी स्वर्गीय वकील मियां की पत्नी रेशमा खातून को 72 पीस नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार महिला पर मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Post a comment