क्षेत्र भ्रमण के दौरान महिला प्रत्याशी को मिल रहा अपार जन समर्थन


 सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट



नगर निगम से मेयर प्रत्याशी मालती सिंह ने शुक्रवार को शहर के प्रताप नगर, आदर्श नगर, रघुनाथपुरी सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से आशीर्वाद लिया। मौके पर उन्होंने कहा कि नगर निगम के विकास के लिए वे कृत संकल्पित है। विकास की गति अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। यह मेरा प्रयास होगा इसी उद्देश्य के साथ चुनाव मैदान में आई हूं। उन्होंने कहां की उन्हें सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। महिला प्रत्याशी मालती ने अपने समर्थन में कहा कि नगर निगम से ऐसी महिला प्रत्याशी चुनें, जो अपने फैसले को खुद ले सके। हर वर्ग के लोगों के साथ सीधा संपर्क कर सके।


मेयर प्रत्याशी ने कहा कि नगर निगम चुनाव पांच साल पर होता है। एक बार गलत उम्मीदवार को चुन लिया तो पूरे पांच वर्ष उसे झेलना होगा। यही समय है कि महिलाएं आगे आएं और प्रत्याशियों की पूरी जानकारी लें। बदलाव सिर्फ कहने से नहीं होगा। ऐसे ही प्रत्याशी को वोट करें, जो क्षेत्र भ्रमण कर लोगों की समस्या सुनें। निगम प्रशासन से सीधा संवाद कर इसे ठीक कराएं।सिर्फ वोट मांगने के लिए भीड़ के आगे चलने से समाधान नहीं होगा। जो प्रत्याशी जाति, धर्म, वर्ग, संगठन और पार्टी से ऊपर उठकर लोगों से सीधा संपर्क नहीं करे, क्षेत्र के विकास पर स्पष्ट घोषणा पत्र नहीं दे, उसे वोट नहीं दें।

  

Related Articles

Post a comment