

भाजपा हसनपुर पश्चिमी मंडल में गांव चलो अभियान के कार्यशाला का आयोजन
- by Raushan Pratyek Media
- 05-Feb-2024
- Views
अश्वनी कुमार, समस्तीपुर
समस्तीपुर : जिले के हसनपुर पश्चिमी मंडल के रामपुर पंचायत में गांव चलो अभियान सह शक्ति वंदन अभियान के मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपा नेता अशोक निषाद ने बताया कि गांव चलो अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रवासी कार्यकर्ता ग्रामीणों को सरकार के 10 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण आदि योजनाओं के बारे में अवगत कराएंगे। इस दौरान सात लाख गांव व नगरों के सभी बूथों पर एक कार्यकर्ता को 24 घंटे का समय क्षेत्र की जनता के साथ बिताना पड़ेगा। कार्यशाला में विधानसभा प्रभारी अशोक निषाद, सुभाषचंद्र यादव, प्रवीन कुमार राय, सुंदर स्वदेशी, राहुल कुमार, स्वीकृति प्रियंका समेत अन्य उपस्थित रहे।

Post a comment