

हसनपुर प्रखंड के पूर्व प्रखंड कृषि पदाधिकारी के असामयिक निधन से कृषि विभाग में शोक की लहर।
- by Raushan Pratyek Media
- 14-Apr-2024
- Views
अश्वनी कुमार, समस्तीपुर
समस्तीपुर ( हसनपुर/बिथान) : जिले के हसनपुर प्रखंड के पूर्व प्रखंड कृषि पदाधिकारी पुरषोत्तम जी के असामयिक निधन से पूरे कृषि विभाग में शोक की लहर व्याप्त है। बताया जाता है की दिवंगत प्रखंड कृषि अधिकारी वर्तमान में जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड में कार्यरत थे। रविवार की सुबह अचानक तबियत अधिक बिगड़ जाने के कारण हृदयाघात से उनकी मृत्य हो गई। वे 56 वर्ष के थे। उनकी पहचान एक मृदुभाषी, मिलनसार, कर्तव्यनिष्ठ एवम ईमानदार छवि वाले अधिकारी के रूप में थी। इस कारण उनकी चर्चा उनके स्थानांतरण होने के पश्चात भी बिहार सरकार के कृषि विभाग के हसनपुर प्रखंड के कर्मी आज भी करते है। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में हसनपुर प्रखंड के वर्तमान प्रखंड कृषि पदाधिकारी इंद्र कुमार झा, कृषि विभाग के कर्मी सुभाषचंद्र उर्फ विदुर जी झा, अवधशरण यादव, अजीत कुमार राउत ,चंद्रशेखर कुमार,प्रह्लाद कुमार,संजय कुमार,मनोज कुमार,सुनील कुमार, राजीव कुमार,सुशील कुमार सहित कृषि विभाग के तमाम कर्मियों के नाम शामिल है।

Post a comment