राजधानी पटना में अस्पताल के छठी मंजिल से कूद ITBP जवान ने दे दी जान, करवा रहे थे अपना इलाज
- by Manjesh Kumar
- 07-Jun-2026
- Views
पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां दीघा थाना क्षेत्र में स्थित एशियन हॉस्पिटल की छत से गिर कर एक आईटीबीपी जवान की संदिग्ध मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया जबकि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक जवान की पहचान राजस्थान के झुंझुनू निवासी विजय सिंह के रूप में की गई। वह फिलहाल सारण के जलालपुर में स्थित कैंप में तैनात थे। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और इलाज करवाने के लिए बीते 3 जून को यहां भर्ती हुए थे।
बताया जा रहा है कि वह बीमारी की वजह से पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे और रविवार को अस्पताल की छठी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। आननफानन में लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। इसके साथ ही पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच में जुट गई है ताकि पता लगाया जा सके कि आखिर घटना कैसे घटी। फिलहाल पुलिस ने मामले की सूचना आईटीबीपी के आला अधिकारियों को दे दी है।


Post a comment