

बिथान में युवक को मारी गोली, एक गिरफ्तार
- by Raushan Pratyek Media
- 29-Jun-2024
- Views
अश्वनी कुमार, ब्यूरो रिपोर्ट
समस्तीपुर : जिले के बिथान थाना क्षेत्र के पुसहो में शनिवार की शाम अपराधी ने एक किशोर को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान पुसहो गांव के रामविलास महतो के 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार प्रिंस घर से ही पुसहो चौक जा रहा था इस बीच पीछे से अपराधियों ने गोली मार दी। जिसके बाद परिजन इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिथान ले गए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष जवाहरलाल राम के अनुसार गोली मारने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जो पुसहो गांव निवासी शंकर मुखिया का पुत्र अर्जुन मुखिया है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है और उसके निशानदेही पर पुलिस फरार होने वाले युवक की गिरफ्तारी को छापेमारी कर रही है।

Post a comment