ऑनलाइन क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में पटना के छात्रों ने हासिल किया शीर्ष स्थान
- by Manjesh Kumar
- 04-Jun-2026
- Views
ऑनलाइन क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में पटना के छात्र और छात्रा ने स्कूल एवं कॉलेज वर्ग में हासिल किया शीर्ष स्थान। ACAD QUAD: अहमदाबाद और बेंगलुरु के प्रतिभागियों ने सीनियर एवं ग्लोबल वर्गों में दिखाई शानदार प्रतिभा
पटना: ऑनलाइन क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता ACAD QUAD के मई 2026 माह के परिणामों में डॉन बॉस्को अकादमी, पटना के धैर्य पांडेय ने स्कूल वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पुनः प्राप्त किया है, जबकि सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना की श्रद्धा श्री ने कॉलेज वर्ग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। वहीं, अहमदाबाद के धीरेंद्र त्रिपाठी तथा बेंगलुरु के हरीश कामथ ने क्रमशः सीनियर और ग्लोबल वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
स्कूल वर्ग में डॉ भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय, पोखरैरा, मुजफ्फरपुर के निर्भय राज और अभिषेक कुमार ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज वर्ग में आईजीआईएमएस, पटना के सोहम सार्थक सिन्हा और एनआईटी मणिपुर के ओम कुमार झा ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में त्रिशूर (केरल) के जैकब ब्रह्मकुलम दूसरे स्थान पर रहे, जबकि चेन्नई के एन रंगास्वामी तीसरे स्थान पर रहे। ग्लोबल वर्ग में सिकंदराबाद के समित कल्लियनपुर तथा चेन्नई के रामकी कृष्णन ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को जारी रखते हुए क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
ACAD QUAD चार अलग-अलग दैनिक प्रतियोगिताओं का एक समुच्चय है, जो पूरे वर्ष crypticsingh.com पर आयोजित किया जाता है। हालांकि इसकी प्रतिस्पर्धात्मक अवधि प्रत्येक वर्ष 1 फरवरी से 31 अक्टूबर तक रहती है। इस प्रतियोगिता के चार वर्ग हैं स्कूल, कॉलेज, सीनियर और ग्लोबल। पहले दो वर्ग क्रमशः स्कूली और महाविद्यालयी छात्रों के लिए हैं। ACAD सीनियर 60 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए है, जबकि ACAD ग्लोबल दुनिया के किसी भी हिस्से में रहने वाले इच्छुक प्रतिभागियों के लिए खुला है। प्रतियोगिता के किसी भी चरण में भागीदारी पूर्णतः निःशुल्क है। प्रतिभागी वेबसाइट पर पंजीकरण कर पासवर्ड प्राप्त कर सकते हैं और प्रतिदिन इस बौद्धिक खेल में हिस्सा ले सकते हैं। विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए आकर्षक सरप्राइज उपहार भी प्रदान किए जाते हैं।


Post a comment