बिहार आर्थिक अपराध इकाई के ADG नैयर हसनैन खान के निर्देश पर आय से अधिक संपत्ति मामले में इंस्पेक्टर के 5 ठिकानों पर छापेमारी।।


बिहार आर्थिक अपराध इकाई को विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के सत्यापनोपरान्त किशनगंज जिले में नगर थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित श्री अभिषेक कुमार रंजन, पुलिस निरीक्षक के विरूद्ध ज्ञात आय से अधिक सम्पत्ति अर्जन के आलोक में आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या-05/26, दिनांक-13.04.2026 अन्तर्गत धारा 13 (2) सहपठित धारा 13 (1) (बी) भ्र०नि०अधि० 1988 (यथासंशोधित 2018) अंकित कर माननीय विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी अधिपत्र प्राप्त करते हुए उनके 05 अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस उपाधीक्षक कोटि के पदाधिकारियों के नेतृत्व में तलाशी की कार्यवाई की जा रही है।

आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या-05/26, दिनांक 13.04.2026 अन्तर्गत धारा 13(2) सहपठित धारा 13 (1) (बी) अ०नि०अधि० 1988 (यथासंशोधित 2018) में प्राथमिकी अभियुक्त श्री अभिषेक कुमार रंजन, पुलिस निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष, नगर थाना किशनगंज के विरूद्ध सत्यापन के क्रम में कुल 1,70,22,000/- रू0 (एक करोड सत्तर लाख बाइस हजार) रूपये आय से अधिक सम्पति अर्जन करने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य पाया गया है, जो उनके ज्ञात आय से लगभग 115.66% अधिक है। इस क्रम में आज दिनांक-14.04.2026 को प्रातः श्री रंजन के पटना, छपरा एवं किशनगंज, अवस्थित कुल 05 ठिकानों पर अलग-अलग टीम द्वारा तलाशी कार्यवाई प्रारम्भ की गई है।

विस्तृत सूचना तलाशी की कार्यवाई सम्पन्न होने के उपरान्त दी जायेगी।

  

Related Articles

Post a comment