अमरेंद्र कुमार अमर बनाए गए जदयू के बरारी नगर अध्यक्ष, कहा 'नीतीश कुमार की योजनाओं और काम को पहुंचाएंगे लोगों तक'

पूर्णिया: जदयू ने पूर्णिया में संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने बरारी नगर अध्यक्ष के पद पर अमरेंद्र कुमार अमर को मनोनीत किया है। नगर अध्यक्ष पद पर मनोनयन के साथ ही बधाई देने वाले का तांता लग गया है। इस दौरान अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के द्वारा किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाएंगे साथ ही पार्टी को मजबूती देने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया और जब की संगठन के शीर्ष नेतृत्व के भरोसे पर खड़ा उतरने के लिए हर संभव कोशिश करूंगा।

बरारी विधानसभा के विधायक विजय सिंह निषाद, जदयू जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, जदयू जिला महासचिव चन्द्र मोहन सिंह, बरारी विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी, बरारी एमएलसी प्रतिनिधि राजीव भारती, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजीत मंडल, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमित कुमार यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा, बीस सूत्री सदस्य बरारी मनोरंजन कुमार पाल, जिला सचिव पवन कुमार सिंह, किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, प्रखण्ड प्रवक्ता मुन्ना अंसारी, प्रदीप कुमार, प्रखण्ड महासचिव कुंदन कुमार, सुभाष कुमार साह, राजेन्द्र मंडल पंचायत अध्यक्ष पूर्वी बारीनगर ज्योतिष चन्द्र पासवान आदि ने बधाई दी।

  

Related Articles

Post a comment