आपातकाल थोपकर कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या- सतीश चंद्र दुबे
- by Manjesh Kumar
- 25-Jun-2026
- Views
पूर्णिया: शहर के टाउन हाल में भाजपा ने आपातकाल की घटना को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस मौके पर केंद्रीय कोयला खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार, महामंत्री राजेश झा, सदर विधायक विजय खेमका, एमएलसी अनिल ठाकुर, भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा मौजूद थे। इसके अलावा पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। मंत्री ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और हेडगेवार के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि कांग्रेस ने इमरजेंसी थोप कर लोकतंत्र की हत्या कर दी। उन्होंने तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी को आपातकाल लगाने के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि जिस तरह सभी चीजों पर प्रतिबंध लगाया गया यह निश्चित तौर पर भारत के इतिहास का काला अध्याय था। इसलिए बीजेपी इस दिन को काला दिवस के रुप में मना रही हैं। मंत्री ने कहा कि आपातकाल ठोंकने वाले कह रहे हैं कि संविधान खतरे में है। बीजेपी सबका साथ सबका विकास के साथ काम कर रही है।


Post a comment