नींबू तोड़ने के विवाद में बच्चे की हुई थी हत्या, परिजनों से मिलने पहुंचे मंत्री संजय पासवान, सांसद अरुण भारती सहित...
- by Manjesh Kumar
- 16-May-2026
- Views
नालंदा: बीते दिनों नालंदा के अस्थावां थाना क्षेत्र के सकरामा गांव में नींबू तोड़ने के विवाद में एक बच्चे की हत्या का मामला अब राजनीतिक रूप लेने लगा है। शनिवार को लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जमुई के सांसद अरुण भारती मृतक बच्चे के परिजन से मुलाकात करने पहुंचे। परिजनों से मुलाकात कर उन्होंने ढाढस बंधाया साथ न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। अरुण भारती के साथ गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और प्रकट धीरेंद्र कुमार मुन्ना तथा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मुकुट भी मौजूद थे।
परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी लेने के उपरांत नेताओं ने जिले के एसपी और डीएम से भी फोन पर बात की तथा सख्त कार्रवाई कर ए का निर्देश दिया। उन्होंने डीएम को मृतक के परिजन को उचित मुआवजा राशि देने की भी मांग की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अरुण भारती ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पीड़ित परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ी हैं। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Post a comment