बेगुसराय बखरी पुलिस ने आरोपी के घर पर चिपकाया इश्तेहार

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर


बेगूसराय बखरी थाना पुलिस ने क्षेत्र के  सिमरी गांव में पुलिस ने ढोल नगाड़ों के साथ आरोपी के घर पहुंच इश्तेहार चिपकाया है। बखरी थाना के एएसाई सह कांड के अनुसंधानकर्ता रबीन्द्र प्रसाद ने  जानकारी देते हुए बताया कि थाना काण्ड संख्या 315/22 धारा 363,366(ए),34 भारतीय दंड विधान के अंतर्गत वादनी रेणु देवी पति अर्जुन तांती ने अपनी पुत्री के गायब करने का काण्ड दर्ज करवाया गया था। जिसमें सिमरी निवासी नरेश राम के पुत्र सोनू कुमार राम, मनोज राम, मुकेश राम, नरेश राम की पत्नी सुनीता देवी एवं मुन्ना राम के पुत्र नरेश राम को अभियुक्त बनाया गया है। सभी नामजद अभियुक्त फरार चल रहे थे। जिसकी तलाश पुलिस लंबे समय से कर रहे हैं। गिरफ्तारी नहीं होने पर इसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट निकाला गया। सभी लोगों आरोपी उपस्थित नहीं होने पर इनके घर इश्तेहार चिपकाया गया है। अगर यह अभियुक्त 30 दिन के अंदर न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं  तो इनके घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान चौकीदार बैजनाथ पासवान के अलावे पुलिस बल के जवान एवं ग्रामीण मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment