विभिन्न मांगों को लेकर नव बौद्ध संगठन के सदस्यों ने किया भूख हड़ताल

पूर्णिया: केंद्रीय समिति नयी दिल्ली के द्वारा बोधगया मुक्ति आंदोलन के समर्थन में सीमांचल क्षेत्र के संगठन के सदस्यों ने इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास भूख हड़ताल कर आवाज बुलंद किया। संगठन के सदस्य सुभाष चन्द्र बौद्ध ने कहा कि पिछले पांच सौ दिन से आंदोलन चल रहा है। इसी के आलोक में दो दिवसीय मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि बीटी एक्ट 1949 के तहत यथोचित आदेश दिया जाय इसके अलावा महाबोधि महा विहार प्रबंधन बौद्ध परिवार के साथ में सौंपा जाय। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मुरलीगंज मधेपुरा के निरंजन कुमार कमलेश पासवान दिनेश समी, नव बौद्ध संगठन के धम्मचार्य श्याम बाबू राजेंद्र पासवान जिला उपाध्यक्ष हरिलाल पासवान मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment