बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, अस्पताल पहुंचाने के बदले वीडियो बनाते रहे लोग
- by Pratyek Media
- 17-Apr-2026
- Views
शेखपुरा: शेखपुरा के सदर थाना क्षेत्र बाजिदपुर के समीप एक अनियंत्रित बाइक सवार ने रतोईया नदी छठ घाट के समीप दीवार में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बाजिदपुर निवासी मोहम्मद माजो के रूप में की गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह बाजार से कुछ सामान खरीदने निकला था लेकिन दुर्घटना का शिकार हो गया। वहीं घटनास्थल पर लोगों की असंवेदनशीलता भी देखने को मिली। बताया जा रहा है कि युवक दुर्घटना के बाद सड़क पर पड़ा रहा और करीब 10 मिनट तक लोग उसे अस्पताल पहुंचाने के बदले मोबाइल से फोटो बनाते रहे।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया वहीं मौके पर भी अफरातफरी का माहौल रहा। लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद युवक को अस्पताल पहुंचाने के बदले स्थानीय लोग फोटो और वीडियो बनाते रहे अगर उसे सही समय पर अस्पताल पहुंचाया जाता तो शायद जान बच सकती थी। इस बीच एक शिक्षक संजीव कुमार ने तत्परता दिखाते हुए युवक को ई रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव लेकर चले गए तो दूसरी तरफ पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।


Post a comment