पूर्णिया में दो बाइक की आमने सामने टक्कर में एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर, परिवार का इकलौता कमाने वाला था मृतक
- by Manjesh Kumar
- 23-May-2026
- Views
पूर्णिया: बड़ी खबर पूर्णिया से है जहां दो बाइक की आमने सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। घटना पूर्णिया के श्रीनगर थाना क्षेत्र के जगेली चौक स्थित पेट्रोल पंप के समीप की है। बताया जा रहा है दो तेज रफ्तार बाइक आमने सामने टकरा गई। घटना में दोनों बाइक कर सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों ने आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान ओरिया निवासी को हारून के पुत्र मो इम्तियाज आलम के रूप में की गई जबकि घायल की पहचान खुट्टी हंसेली निवासी असगर आलम के रूप में की गई।
बताया जा रहा है कि इंतियाज मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में चार भाई और एक बहन हैं। युवक की मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक पेट्रोल पंप से तेल लेकर निकल रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी सीधी और जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मो इंतियाज आलम को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक का पैर टूट गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उसका इलाज जारी है। इधर युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। पूर्णिया जीएमसीएच में परिजनों ने जमकर हंगामा किया, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराने में जुट गई।


Post a comment