बेगुसराय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रखंड प्रखंड स्तरीय बैठक

प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ


 बेगूसराय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के मटिहानी प्रखंड के मनिअप्पा हाई स्कूल  में बैठक आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामानुज कुमार ने की।

बैठक शुरू होने पर जिला अध्यक्ष अभय कुमार सारजन का गर्मजोशी से अभिनंदन चादर और माला देकर प्रखंड कांग्रेस के नेताओं,मनिअप्पा के प्रबुद्ध नागरिकों ने स्वागत किया किया। बैठक को संबोधित करते हुए अभय कुमार सारजन ने कहा 1990 के पहले का मनिअप्पा जो कांग्रेस के प्रति समर्पित रहता था, आज उसी रूप की जरूरत है। हम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से आप सभी ग्राम वासियों से मटिहानी प्रखंड के कांग्रेस जनों से अपील करने आए हैं आप  हमें आशीर्वाद दें,अपना प्यार  जिला कांग्रेस कमेटी को दें। हम आपकी खोई हुई प्रतिष्ठा वापस दिलाकर रहेंगे। सारजन के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के सम्मानित नेता रामविलास सिंह,महेश सिंह, लखन पासवान, केडी हिमांशु महाराज,शशिशेखर राय,मिथिलेश झा, नारायण सिंह, मुख्य प्रवक्ता चुनचुन राय, डॉ रजनीश कुमार,रामसोगार्थ  साह, प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार सुरेंद्र सिंह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र सिंह,सुबोध कुमार,अल्पसंख्यक नेता मोहम्मद मतीन, जिला कांग्रेस के प्रवक्ता  रणजीत कुमार मुखिया जी, विक्रम कुमार,मनिअप्पा के नवनिर्वाचित शाखाध्यक्ष अमर कुमार पुतुल,को भी चादर और माला देकर मनीअप्पा गांव के प्रबुद्ध कांग्रेस जनों ने सम्मानित किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला का कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के संयोजक रामविलास सिंह ने कहा मटिहानी प्रखंड कांग्रेस कमेटी का खोया हुआ सौभाग्य पुनः वापस लौटे इसी अपील के लिए हम उपस्थित हुए हैं। बैठक को उपरोक्त लोगों के अलावे अभय कुमार, अंजनी कुमार सिंह,स्थानीय रामायण कुमार,डॉ  रामार्चा कुँवर,रीटायर एसआई  राजेश्वर सिंह,रिमझिम कुमार, मुकेश डॉक्टर हरेराम कुमार,कांग्रेसी नेता अजीत कुमार,विपिन सिंह  मुखिया,ने संबोधित किया।

   स्वागत भाषण पैक्स अध्यक्ष रामाधार राय एवम प्रोफेसर महेश कुँवर ने दिया।

  

Related Articles

Post a comment