पटना विश्वविद्यालय के हॉस्टल से बम बरामद, छात्र गुटों के बीच विवाद को लेकर बड़ी घटना की थी आशंका

पटना: राजधानी में स्थित पटना विश्वविद्यालय इन दिनों आपराधिक अड्डा बनता जा रहा है। एक सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बम बरामद किया है। हालांकि इस दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पटना पुलिस के अनुसार पटना विश्वविद्यालय के इकबाल हॉस्टल में रहने वाले छात्र किसी विवाद को लेकर बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं और इसे लेकर हथियार जमा कर रहे हैं। मामले की सूचना पर पटना पुलिस ने सोमवार की देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सुतली बम बरामद किया है।

मामले को लेकर पटना टाउन डीएसपी 1 राजेश रंजन ने कहा कि पीरबहोर थाना की पुलिस की गुप्त सूचना मिली थी कि हॉस्टल में रहने वाले छात्र गुटों के बीच पुराने रंजिश को लेकर बमबाजी की आशंका है। सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दी रात सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने इकबाल हॉस्टल के पीछे स्थित खंडहरनुमा भवन से प्लास्टिक में रखा दो जिंदा सुतली बम बरामद किया गया। देर रात तक चले कार्रवाई के कारण हॉस्टल में रहने वाले छात्रों में अफरातफरी मच गई। फिलहाल पुलिस ने बम को जब्त कर बम निरोधक दस्ता की मदद से डिफ्यूज करने में जुट गई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुट गई है कि यह किसने यहां रखा था।

  

Related Articles

Post a comment