पहले घर से लापता हुई 22 वर्षीय युवती अब 60 वर्षीय बुजुर्ग के साथ रचाई शादी, वीडियो वायरल
- by Manjesh Kumar
- 25-Sep-2026
- Views
भागलपुर: भागलपुर में इन दिनों एक अजीबोगरीब शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रहा है। दरअसल 22 वर्ष की एक युवती ने 60 वर्ष के एक बुजुर्ग से शादी रचाई है जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामला भागलपुर के गोराडीह थाना क्षेत्र का है जहां युवती ने बुजुर्ग से शादी रचाई।
बताया जा रहा है कि गोराडीह की युवती अचानक लापता हैं गई थी जिसने अब बुजुर्ग के साथ लखीसराय के रामपुर में एक मंदिर में शादी रचाई है। बुजुर्ग लखीसराय के पीरी बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के रहने वाले हैं। अब दोनों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं क्षेत्र में लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं।


Post a comment