पंडित दीनदयाल ने समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण को ही राजनीति का मुख्य उद्देश्य माना : पूर्व मंत्री

मुजफ्फरपुर: शुक्रवार को भाजपा मुजफ्फरपुर पूर्वी जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अंजनी निषाद ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनका मानना था कि भारतीयता, धर्म, राष्ट्रवाद और अंत्योदय के आधार पर भारत विश्वगुरु का स्थान प्राप्त कर सकता है। 'हर हाथ को काम और हर खेत को पानी' की उनकी सोच आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आज भी हमारा मार्गदर्शन करती है।

जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अंत्योदय, सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित की उनकी विचारधारा पर चलकर ही देश को विकास के पथ पर आगे ले जाया जा सकता है। पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण को ही राजनीति का मुख्य उद्देश्य माना। उनके दिए अंत्योदय के विचार पर चलकर ही एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण संभव है। प्रदेश मंत्री मुकेश शर्मा ने कहा कि दीनदयाल का जीवन दर्शन हमें सत्ता के विकेंद्रीकरण और सामाजिक समरसता की सीख देता है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर हम समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संकल्पित हैं।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, प्रदेश मंत्री मुकेश शर्मा, प्रदेश मंत्री अंजनी निषाद, जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह, कार्यक्रम संयोजक अरविन्द कुमार, अशोक झा, सुरेश कुमार, रवि शंकर कुशवाहा, मनोरमा पासवान, जिला मंत्री ऋतु आनंद, परितोष सिंह, लालबाबू साहनी, महिला डॉ मोनालिसा राय, महिला मोर्चा अध्यक्ष बेबी कुमारी, कमलावती, संगीना कुशवाहा, देवांशु किशोर, अमिताभ कुमार, विजय वर्मा, नगीना देवी, साकेत, शुभम ठाकुर, रंजन ओझा, पंकज सिंह, मोहम्मद सैयद अफरीदी, आनंद कुमार सिंह, आशीष कुमार पिंटू, अरविंद सिंह, मसूद उल हसन, गुड्डू, गोविन्द कुमार, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, सुनील गुप्ता, धीरज सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment