बक्सर में दो दिवसीय किसान मेला का आयोजन, विभिन्न प्रकार के फ्लाई फूल और सब्जियों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

बक्सर: बक्सर जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त कृषि भवन में आत्मा द्वारा दो दिवसीय किसान मेला का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न इलाकों से किसानों द्वारा विभिन्न प्रकार के फलों, फूलों और सब्ज़ियों तथा उन्नत किस्म के बीजों द्वारा उत्पादित उत्पादों का पंद्रह स्टॉल प्रदर्शनी लगाया गया हैं, जो की मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र भी रहा। वही इस कृषि मेला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिला पदाधिकारी निहारिका छवि समेत कृषि विभाग के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसमें जिले के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

गौरतलब हैं कि इस किसान मेले में उप विकास आयुक्त समेत कृषि पदाधिकारीयों ने इस मेले में आये सैकड़ो किसानों को उन्नत खेती के तरीके तथा उसके फायदों तथा लापरवाही बरतने पर उनके नुकसान को लेकर जानकारी देते हुए राज्य तथा केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई तथा साथ ही इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील भी की गई।

  

Related Articles

Post a comment