जनगणना के लिए घर बैठे खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी, डीएम ने समझाया पूरा प्रोसेस

सुल्तानपुर में जनगणना की तैयारी तेज,16 से 30 नवंबर तक चलेगी स्व-गणना। जनगणना में पहली बार डिजिटल सुविधा, मोबाइल-OTP से होगा रजिस्ट्रेशन

सुल्तानपुर (उप्र): जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में मीडिया कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें जनगणना के महत्वपूर्ण चरणों, डिजिटल सुविधाओं और नई पहलों की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार पहली बार नागरिक घर बैठे खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे। 

16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 के बीच आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर मोबाइल नंबर और ओटीपी से लॉगिन कर जानकारी दर्ज की जा सकेगी। जानकारी भरने के बाद मिलने वाली 'SE-ID' को प्रगणक के आने तक सुरक्षित रखना होगा। स्व-गणना के बाद प्रगणक घर-घर जाकर गणना करेंगे। डीएम ने नागरिकों से सही जानकारी भरने और प्रगणकों-पर्यवेक्षकों का सहयोग करने की अपील की है।

  

Related Articles

Post a comment