सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 को, गांधी मैदान में राज्यपाल दिलाएंगे मंत्रियों को शपथ
- by Manjesh Kumar
- 05-May-2026
- Views
पटना: बिहार की सम्राट सरकार के कैबिनेट का विस्तार 7 मई को होगा। कैबिनेट में शामिल होने वाले नए मंत्रियों को राज्यपाल गांधी मैदान में शपथ दिलाएंगे जहां NDA के कई बड़े नेता भी शामिल हो सकते हैं। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत NDA के कई बड़े नेताओं के साथ मुलाकात की। सम्राट चौधरी के दिल्ली से वापसी के पहले ही राजधानी पटना में शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू कर दी गई, हालांकि अब तक मंत्रियों की संख्या या नाम का खुलासा नहीं हुआ है।
दिल्ली जाने से पहले शनिवार को और दिल्ली से वापस आने के बाद सोमवार को सीएम सम्राट ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से उनके आवास पर जा कर मुलाक़ात की। नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद सीएम सम्राट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि 'आज माननीय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से भेंटकर एनडीए की प्रचंड विजय के गौरवपूर्ण क्षण को साझा किया।' बता दें कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 15 15 का फॉर्मूला तैयार किया गया है जिसके तहत भाजपा से 14, जदयू से 13, लोजपा(रा) से दो, हम तथा रालोमो से एक - एक मंत्री शपथ ले सकते हैं।


Post a comment