जातिगत जनगणना बिहार के लिए ऐतिहासिक क्षण है, बिहार ने पूरे देश को एक रास्ता दिखाया है : प्रशान्त राज
- by Raushan Pratyek Media
- 03-Oct-2023
- Views
Reporter/Rupesh Kumar
मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय जनता दल तकनीकी प्रकोष्ठ जिलाअध्यक्ष प्रशान्त राज ने बिहार में हुई जातीय गणना होने पर खुशी जताई है. प्रशान्त राज ने कहा की ये ऐतिहासिक क्षण है. बिहार ने पूरे देश को एक रास्ता दिखाया है|उन्होंने पूरे देश मे जातीय गणना करने की मांग की इससे वंचित समाज के लोगो को फायदा होगा उनका सामाजिक और आर्थिक विकास होगा एवं उनके विकास के लिए योजनाएं बनाई जा सकेंगी| जिससे समाज के अंतिम कतार में खड़े लोगो को सामाजिक मुख्यधारा में लाने का अवसर प्राप्त होगा|भाजपा सरकार के अड़ंगा लगाने के बाद भी बिहार सरकार जातीय गणना कराने में सफल रही है.
इसके लिए राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव,मुख्यमंत्री नितीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं जाति आधारित सर्वे की पूरी टीम को दिया बधाई.


Post a comment