कटिहार के बरारी में बीडीओ ने की शासी निकाय की बैठक, सीएचसी के पुनरुद्धार पर जोर
- by Manjesh Kumar
- 30-Sep-2026
- Views
कायाकल्प योजना से अस्पतालों की बदलेगी सूरत, मरीजों की सुविधाओं पर जोर। बरारी सीएचसी में बैठक कर साफ-सफाई, पेयजल, मरम्मती और रंग-रोगन समेत बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त करने पर हुई चर्चा
कटिहार: कटिहार के बरारी प्रखंड कार्यालय में बीडीओ धीरेंद्र कुमार धीरज की अध्यक्षता में शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कायाकल्प योजना के तहत प्रखंड के विभिन्न अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और अस्पतालों की बुनियादी व्यवस्था दुरुस्त करने पर चर्चा हुई। उपलब्ध राशि से आवश्यकता के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर तत्काल कार्य कराने पर जोर दिया गया।
बैठक में अस्पतालों में साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, भवनों की मरम्मती, रंग-रोगन और आवश्यक फर्नीचर की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी में कैंटीन की व्यवस्था और साइकिल पार्किंग की सुविधा विकसित करने का मुद्दा भी उठाया गया।


Post a comment