बेगूसराय में होटल में युवती के साथ जबरदस्ती और पिटाई मामले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
- by Manjesh Kumar
- 30-Sep-2026
- Views
बेगूसराय: बेगूसराय के होटल में लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद बेरहमी से पिटाई और निर्वस्त्र करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पिछले दिनों दो युवकों ने बेगूसराय के एक निजी होटल में लड़की को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बेरहमी से पिटाई की तथा निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। पीड़िता ने नगर थाना में पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। एफआईआर होने के बाद पुलिस हरकत में आई और दुष्कर्म दो युवक को पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जा कर जांच कराया है। पूरे मामले में बेगूसराय एसपी मनीष ने बताया कि पिछले दिनों एक होटल में लड़की के साथ दुर्व्यवहार किया और उसके साथ बेरहमी से पिटाई किया और निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया कर वायरल किया। पुलिस ने प्राथमिक के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आगे के लिए कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। गिरफ्तार युवक भागने के दौरान जख्मी हो गया उसके बाद गिरफ्तार युवक को सदर अस्पताल में ले जाकर जांच और इलाज कराया जा रहा है।


Post a comment