सफाईमित्रों के स्वास्थ्य की हुई जांच, बीमारियों से बचाव के बताए उपाय

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पंचायत में लगा स्वास्थ्य शिविर, सफाई कार्य के दौरान सुरक्षा को लेकर भी किया जागरूक

कटिहार: स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत बुधवार को नगर पंचायत बरारी परिसर में सफाईमित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पंचायत में कार्यरत सफाईमित्रों और उनके आश्रित परिवारजनों के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सकीय टीम ने सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ जरूरत के अनुसार परामर्श भी दिया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने सफाईमित्रों को सफाई कार्य के दौरान संक्रमण और विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। काम के दौरान स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी देते हुए सुरक्षित तरीके से सफाई कार्य करने पर जोर दिया गया।

चिकित्सकीय टीम ने सफाईमित्रों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली और आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय सलाह दी। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से शिविर के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। कार्यक्रम में मुख्य पार्षद बबिता कुमारी, उप मुख्य पार्षद अमन कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुसर्रफ हुसैन, सीएचओ आशीष राय, सीएचओ अमित रंजन, सीएचओ अनीश राज, एएनएम स्मिता सिन्हा, सीएचओ सुषमा कुमारी, आरबीएसके की एएनएम किरण देवी एवं आरबीएसके के बिपिन कुमार सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शिवांशु शिवेश के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मियों ने शिविर के आयोजन में सहयोग किया। अभियान के तहत सफाईमित्रों को स्वच्छता के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति भी जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

  

Related Articles

Post a comment