महाराष्ट्र मण्डल द्वारा आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुये मुख्यमंत्री

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी महाराष्ट्र मण्डल द्वारा सरपेंटाईन रोड, दारोगा प्रसाद राय पथ पटना में आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीगणेश से प्रदेशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। महाराष्ट्र मण्डल के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री को पुष्प-गुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें पगड़ी भी पहनाया गया। मुख्यमंत्री ने श्रीगणेश उत्सव पूजा के आयोजन के लिये महाराष्ट्र मण्डल के सदस्यों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर शुभकामनायें देते हुये कहा कि भगवान श्रीगणेश सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता प्रदान करें तथा बिहार निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े।

इस अवसर पर सिविल विमानन विभाग के सचिव डॉ नीलेश रामचन्द्र देवरे, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक, मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर सहित महाराष्ट्र मण्डल के सदस्य, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment