नए CM सम्राट को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी गुजरात से हुआ गिरफ्तार

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां सीएम बनते ही अब सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। सीएम को जान से मारने की धमकी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई और आनन फानन में जांच करते हुए धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि सिरफिरे ने सीएम सचिवालय में फोन कर कहा था कि नए सीएम की बहुत जल्द हत्या कर दी जाएगी। धमकी भरी कॉल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई और आनन फानन में जांच शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बांका के रहने वाले शेखर को गुजरात के सानंद को गुजरात पुलिस की सहायता स गिरफ्तार कर लिया गया है। अब बिहार पुलिस की टीम उसे लेकर बिहार आ रही है जिसके बाद पूछताछ के साथ ही आगे की क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार आरोपी ने सीएम सम्राट चौधरी को सीधे फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। सीएम को धमकी दिए जाने के मामले में सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता के साथ तुरंत छानबीन में जुट गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उसके बाद से लगातार एक्शन में नजर आ रहे हैं। अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं। साथ ही ऑन द स्पॉट निपटारा भी कर रहे हैं।

  

Related Articles

Post a comment