पटना शहरी क्षेत्र से हटाए जाएंगे सारे कोचिंग संस्थान, मुख्यमंत्री सम्राट ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर कह दी बड़ी बात

पटना: राजधानी पटना में उन दिनों दो कोचिंग सेंटर का विवाद काफी चर्चा में है। इन विवाद की चर्चा से देश भर में हो रही है जबकि पटना के दोनों चर्चित शिक्षक के विरुद्ध पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज किया है। इसी बीच अब राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ी घोषणा की है। सीएम ने कहा कि राजधानी में कोचिंग संस्थानों के लिए एक अलग और व्यवस्थित केंद्र विकसित किया जाएगा। कोचिंग संस्थानों के लिए अलग से व्यवस्था शहर से बाहर किए जाने को लेकर जल्द ही काम किया जायेगा। मुख्यमंत्री सम्राट ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है। ऐसे में कोचिंग संस्थानों को भी बेहतर माहौल और सुविधाएं मिलनी चाहिए।

नगर विकास एवं आवास विभाग की विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों का एक ऑर्गनाइज्ड सेंटर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थानों को शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके से बाहर एक स्थान पर स्थापित किया जाए। सरकार वहां आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। इससे छात्रों को भी बेहतर माहौल मिलेगा और ट्रैफिक व भीड़ की समस्या भी कम होगी। मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार के दो चर्चित कोचिंग संचालकों के बीच विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। सरकारी नौकरी में सफलता को लेकर शुरू हुई क्रेडिट की लड़ाई धीरे-धीरे सड़क, थाना, कोर्ट और जेल तक पहुंच गई. 4 जून को खान ग्लोबल स्टडीज में तोड़फोड़ की घटना हुई थी। इस मामले में रौशन आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

  

Related Articles

Post a comment